अपनी राशि के अनुसार करें भगवान गणेश की स्थापना - पढ़े यहाँ



सनातन धर्म में भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है। Ganeshotsav (गणेशोत्सव) Lord Ganpati (भगवान गणपति) की पूजा करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए सबसे अच्छा त्योहार माना जाता है। इस साल Ganesh Chaturthi 19 सितंबर मंगलवार से शुरू हो रहा है। इस दिन सभी राशियों को राशि के अनुसार भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए, जिससे सभी संकट दूर हो जाएं। यहां बताया गया है कि किस राशि के जातकों को भगवान गणेश की कौन सी मूर्ति स्थापित करनी चाहिए।

अपनी राशि के अनुसार करें भगवान गणेश की स्थापना मुहूर्त तिथि और समय



गणेशोत्सव भगवान गणपति की पूजा करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए सबसे अच्छा त्योहार माना जाता है। इस दिन सभी राशियों को राशि के अनुसार भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए।

गणेश चतुर्थी 2023 मुहूर्त तिथि और समय

चतुर्थी तिथि प्रारंभ - 18 सितंबर, 2023 - 12:39 PM
चतुर्थी तिथि समाप्त - 19 सितंबर, 2023 01:43 PM
गणेश चतुर्थी पूजा मुहूर्त - 10:27 AM से 12:54 PM तक

मेष / Aries

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की लाल या गुलाबी रंग की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। इस दौरान गणेश जी का लाड़-प्यार करें। तो गणपतिबप्पा प्रसन्न होकर सारे दुख दूर कर देंगे।

वृषभ / Taurus

इस राशि के लोगों को गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की सामान्य पीले रंग की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। इस बीच गणेश जी को मोदक का भोग लगाए। ऐसा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

मिथुन / Gemini

इस राशि के लोगों को गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की हल्के हरे रंग की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। इस बीच गणेश जी को मोदक का भोग लगाए। इस उपाय को करने से बल और बुद्धि में वृद्धि होगी और नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।

कर्क / Cancer

इस राशि के लोगों को गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की सफेद रंग की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। इस बीच गणेश जी को मोतीचूर मोदक का भोग लगाए। ऐसा करने से घर में शांति बनी रहेगी और नौकरी में तरक्की मिलेगी।

सिंह / Leo

इस राशि के लोगों को गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की सिन्दूरी प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। इस बीच गणेश जी को पीली बूंदी के मोदक का भोग लगाए। इस उपाय को करने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या / Virgo

इस राशि के लोगों को गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की गहरे हरे रंग की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। इस दौरान गणेश जी को नारंगी रंग के मोदक का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से व्यापार में लाभ होगा।

तुला / Libra

इस राशि के लोगों को गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की चमकती हुई मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। इस दौरान गणेश जी को मोदक और रसमलाई का भोग लगाएं. इस उपाय को करने से संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक / Scorpio

इस राशि के लोगों को गणेश चतुर्थी के दिन लाल और सफेद धोती पहने और लाल कमल का फूल लिए हुए भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। प्रतिमा को लाल गुलाब के फूल से सजाना चाहिए। इस उपाय को करने से व्यापार में उन्नति होगी।

धन / Sagittarius

इस राशि के लोगों को गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पीली और नारंगी रंग की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। गणेश जी की मूर्ति के हाथ में पीले रंग का लड्डू होना चाहिए। इस दौरान गणेश जी को केसर की खीर का भोग लगाएं।

मकर / Capricorn

इस राशि के लोगों को गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की गहरे रंग की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। प्रतिमा को अपराजिता पुष्प से सजाएं। इस उपाय को करने से सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

कुंभ / Aquarius

इस राशि के लोगों को गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की खड़ी मुद्रा वाली मूर्ति स्थापित करनी चाहिए और नीले रंग की धोती या नीले रंग का कमरबंद रखना चाहिए। इस दौरान भगवान गणेश को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से बल और बुद्धि में वृद्धि होगी।

मीन / Pisces

इस राशि के लोगों को गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की सफेद रंग की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। स्थापना के बाद दूर्वा चढ़ाएं और पीली मिठाई का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होगी।

NOTE : यहां दी गई जानकारी एक सामान्य अनुमान और धारणा ओ के आधारित हे किसी भी जानाकरी कोई निष्कर्ष पर कृपया ना पोहचे। जानकारी के अनुरूप Expert की सलाह जरूर ले. धन्यवाद

Post a Comment

Previous Post Next Post
Job WhatsApp Group!