आप भी करते हैं ऐसा फैशन? तो हो सकता है ये खतरा



आजकल लड़के खुद को किसी भी चीज में कमतर आंकने को तैयार नहीं है। जिसके चलते आलम यह है कि वर्तमान समय में पुरुष महिलाओं के साथ फैशन और मेकअप की भी होड़ कर रहे हैं। लेकिन कई बार पुरुष फैशन के चक्कर में कई ऐसी चीजें कर बैठते हैं जिसका भविष्य में उन्हें भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।


आप भी करते हैं ऐसा फैशन? तो होसकता है ये खतरा
www.reporter17.com


एक शोध के अनुसार पुरुषों को मॉडर्न फैशन का इस्तेमाल करने से पहले कुछ सावधानियां बरतने की ज्यादा जरुरत होती है। अन्यथा इसके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। आज हम आपको पुरुषों के फैशन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जो वे अक्सर फोलो करते हैं। जबकि वास्तव में ऐसा करना नहीं चाहिए।

मां बनने के बाद औरत को (Job) काम पर लौटना सही या गलत? कैसे ले फैसला

टाइट जींस का फैशन

पहले के समय में पुरुष बेल बॉटम जीन्स पहनते थे। लेकिन आजकल महिलाओं की होड़ में पुरुष भी टाइट और नैरो जींस पहनने लगे हैं। पुरुषों का मानना है कि टाइट जीसं में काफी हॉट और स्मार्ट दिखा जा सकता है। जबकि टाइट जींस पहनने से पुरुषों को हेल्थ संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। टाइट जींस से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता। जिसके कारण मसल्स डैमेज होने लगते हैं। इसके अलावा पैरों में सूजन की समस्या भी आती है। पुरुषों को पसीना अधिक आता है, इस कारण इंफेक्शन का भी खतरा बर्करार रहता है।

टाइट अंडरगार्मेंट

पुरुषों को टाइट अंडरगार्मेंट का शौक होता है। लेकिन पुरुषों को टाइट अंडरगार्मेंट से परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पुरुषों का फ्रंट पार्ट बहुत सेंसिटिव होता है। ऐसे में अगर आप टाइट अंडरगार्मेंट पहनेंगे तो आपके फ्रंट पार्ट को हीट मिलेगी। जिसके चलते स्पर्म काउंट कम होने लगता है। अगर आप बेबी प्लान कर रहे हैं, तो बेहतर होगा की लूज अंडरगार्मेंट के साथ-साथ लूज पैंट पहने।


जबरदस्त टाइट बेल्ट

टाइट बेल्ट पहनना भी पुरुषों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। टाइट बेल्ट कमर के नर्व सेल्स को बाधित करते हैं। जो पैरों से जुड़े होते हैं। जो लोग अक्सर टाइट बेल्ट पहनते हैं उन लोगों को पैरों में दर्द होने, पैर सुन्न होने और पैरों में खुजली की समस्या हो सकती है। इसलिए बेल्ट हमेशा थोड़ी ढ़ीली पहनें। खाने के बाद खासकर बेल्ट को ढ़ीला कर लें।


टाई पहनना हो सकता है खतरनाक

टाई पहनना भी कई मायनों में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। जो लोग रोजाना 7-8 घंटे टाई पहनते हैं उन्हें स्वास्थ्य रूपी नुकसान हो सकते हैं। टाइट टाई पहनने से आंखों पर गहरा असर पड़ता है। यानि आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है। इतना ही नहीं टाईट टाई पहनने से ग्लूकोमा जैसी बीमारी होने का भी खतरा बना रहता है।

आपको यह जानकारी कैस लगा  अच्छा लगे तो अपने दोस्तों को जरूर शेयर करे और फेशन करने से  थोड़ा बसे और कमेंट करके जरूर बताये


यह जानकारी भी पढ़े

मूंग दाल बचाती है कैंसर,डायबिटीज और लिवर जैसे रोगों से कैसे करें सेवन

मानसून के मौसम में ये 5 चीजें, रखें अपने बैग में नहीं होगी कोई बीमारी


NOTE : यहां दी गई जानकारी एक सामान्य अनुमान और धारणा ओ के आधारित हे किसी भी जानाकरी कोई निष्कर्ष पर कृपया ना पोहचे। जानकारी के अनुरूप Expert की सलाह जरूर ले. धन्यवाद

Post a Comment

Previous Post Next Post
Job WhatsApp Group!