Yuvi की बहन को 6 साल तक डेट करता रहा टीम इंडिया का यह खिलाड़ी!
टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा का आज (30 अप्रैल) बर्थ-डे हैं। इस अवसर पर हम आपको बताने जा रहे हैं, उनकी निजी जिंदगी और लव लाइफ के बारे में है। उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पिछले साल दिसंबर में रोहित और उनकी गर्लफ्रेंड रही रितिका सजदेह ने शादी की। आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों का रिश्ता 6 साल पुराना है, लेकिन कभी लाइमलाइट में नहीं रहा।
============कौन हैं रितिका सजदेह?============
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर है। दोनों 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन किसी को इस बात की खबर नहीं लगी। बता दें कि रितिका क्रिकेटर युवराज सिंह की राखी सिस्टर है। युवी ने एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की थी जिसमें रितिका उन्हें राखी बांधती नजर आ रही थी। रितिका डॉग लवर है और पेटा इंडिया से भी जुड़ी हुई हैं।
========कैसे परवान चढ़ा रितिका-रोहित का प्यार?=========
यह पढ़े :- दोस्त ने ही हथिया ली बीवी, फिर ये आई जिंदगी में, पढ़िए दिनेश कार्तिक की दिलचस्प कहानी
गौरतलब है कि रोहित शर्मा वर्ल्ड कप-2015 के दौरान ‘मिस्ट्री गर्ल’ को लेकर खासे चर्चा में थे। वह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं, बल्कि रितिका थीं। रितिका टीम इंडिया के होटल के पास ही एक अन्य होटल में रुकी थीं। रोहित और रितिका जब एकसाथ घूमने निकले तो मीडिया की नजर में आ गए। बाद में रोहित शर्मा ने अपनी हमसफर रितिका को खास अंदाज में प्रपोज किया।
=======खास अंदाज में रितिका को किया प्रपोज…=======
रोहित ने फिल्मी अंदाज में गर्लफ्रेंड रितिका सजदेह को शादी के लिए प्रपोज किया था। 28 अप्रैल को रोहित ने बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर रितिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। यह मैदान रोहित के लिए खास है, क्योंकि उन्होंने इसी मैदान से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। रोहित ने यहां से 11 साल की उम्र में करियर का पहला क्रिकेट मैच खेला था।
अगर आपकी लव स्टोरी भी अच्छी है तो हमे इ-मेल करे या कांटेक्ट फॉर्म मैं पोस्ट करे. प्लीज कमेंट एंड शेयर करे
1. Comment on post
2. Contact Form
More Real Love Story
2. दिनेश कार्तिक की अनटोल्ड लव स्टोरी | दोस्त ने ही हथिया ली बीवी
3. Married Woman Real Story : शादी से तलाक तक का सफर

