PAN - Aadhaar को लिंक करें नहीं तो हो सकता है 1000 तक रुपये का जुर्माना



आपको पता होगा कि सरकारी दस्तावेज के रूप में Aadhaar Card कितना महत्वपूर्ण है। वहीं PAN Card भी उतना ही महत्वपूर्ण है। ध्यान दें कि सरकारी निर्देशों के अनुसार PAN Card को Aadhaar से जोड़ना अनिवार्य है। मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस कार्य को करने के लिए 31 March, 2022 तक का समय दिया गया है। यदि लिंकिंग का काम 31 March, 2022 तक पूरा नहीं होता है, तो आप पर आयकर अधिनियम के तहत 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
how-to-check-pan-and-adhar-link-status
कर विभाग के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति 31 March, 2022 के बाद निष्क्रिय या रद्द किए गए PAN Card का उपयोग करते हुए पकड़ा जाता है, तो उस पर आयकर अधिनियम की धारा 272 B के तहत 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। एक अधिसूचना में, कर विभाग ने कहा कि यदि करदाता 31 March, 2022 तक PAN Card और Aadhaar Card को लिंक नहीं करते हैं, तो PAN Card निष्क्रिय हो सकता है।

आपका Voter ID कार्ड नकली तो नहीं है ना? ऐसे करे चेक

लिंक नहीं करते हैं, तो PAN Card अवैध हो जाएगा

PAN Card और Aadhaar Card को लिंक करना अनिवार्य है। ऐसा करने में विफलता के परिणामस्वरूप PAN Card अमान्य हो जाएगा। PAN Card रद्द करने से कई समस्याएं हो सकती हैं। इसका मतलब है कि अगर आपके पास PAN Card है, तो भी आप वह काम नहीं कर सकते हैं जहाँ PAN Card की आवश्यकता है। CBDT ने कहा है कि जो लोग आयकर रिटर्न दाखिल कर रहे हैं, उनके लिए PAN Card को Aadhaar से जोड़ना अनिवार्य है। पिछले साल सितंबर में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की Aadhaar योजना को सही ठहराया था।

How to check aadhar and pan card link or not ?

 Aadhaar Card PAN Card से लिंक है की नहीं ? चेक करे : Click here

 

👇 👇 Watch Video स्टेप by स्टेप कैसे करें लिंक 👇👇

इस तरीके से करे Aadhaar Card को PAN Card से लिंक

1. सबसे पहले आयकर की आधिकारिक साइट incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं। वहां से Link Aadhaar पर क्लिक करें।

2. इसके बाद Click Here पर क्लिक करें। नीचे दिए गए बॉक्स में PAN, Aadhaar नंबर, अपना नाम और दिए गए कैप्चा टाइप करें।

3. सभी बॉक्स भरने के बाद, Link Aadhaar पर क्लिक करें।

4. बता दें कि नाम या नंबर में कोई गलती नहीं होनी चाहिए।

5. इसके अलावा, Aadhaar को PAN सेंटर पर जाकर भी PAN Card से जोड़ा जा सकता है। इसके लिए आपको 25 रुपये से 110 रुपये और PAN Card और Aadhaar Card की फोटोकॉपी देनी होगी।
 

Latest News Update : 31-03-2022 1:00 PM

पैन काम करता रहेगा


जिन लोगों के पैन कार्ड को अब तक आधार से लिंक नहीं किया गया है, उनका पैन कार्ड CBDT की इस नई व्यवस्था के बाद 31 मार्च 2023 तक काम करता रहेगा। इस तरह इसका इस्तेमाल पहले की तरह इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने से लेकर रिफंड पाने तक किया जा सकता है।

अब से खत्म हो जाएगी फ्री सर्विस, देने होंगे का चार्ज


अभी तक इस काम के लिए करदाताओं को कोई पैसा नहीं देना पड़ा है। लेकिन अब से इस 'फ्री सर्विस' को बंद कर दिया गया है। ऐसे में अगर कोई करदाता 1 अप्रैल 2022 से 30 जून 2022 के बीच अपने पैन-आधार को लिंक करता है, तो उसे 500 रुपये और उसके बाद 1000 रुपये का चार्ज देना होगा।

10 मिनट में नया PAN Card अपने मोबाइल पर Free में, मोदी सरकार की योजना




NOTE : यहां दी गई जानकारी एक सामान्य अनुमान और धारणा ओ के आधारित हे किसी भी जानाकरी कोई निष्कर्ष पर कृपया ना पोहचे। जानकारी के अनुरूप Expert की सलाह जरूर ले. धन्यवाद

Post a Comment

Previous Post Next Post
Job WhatsApp Group!