Sarkari Yojana : Bihar Krishi Input Subsidy Yojana



बिहार सरकार ने Sarkari Yojana Krishi Input Subsidy Yojana 2020 की शुरुआत की है। इस Sarkari Yojana के माध्यम से बिहार सरकार उन किसानो को सहायता राशि प्रदान करेगी जिनकी फैसले असमय वर्षा तथा ओलावृष्टि से नष्ट हो चुकी हैं। बिहार सरकार द्वारा किसानो को प्रति हेक्टेयर अधिकतम 13500 रूपये की अनुदान धनराशि प्रदान की जाएगी।

Krishi Input Subsidy Yojana 2020

भारत में बिहार ऐसा पहला राज्य है जहा किसानो को असमय वर्षा अथवा ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान की स्थिति में सहायता राशि प्रदान की जाती है।  Krishi Input Subsidy Yojana 2020 के अंतर्गत राज्य के औरगाबाद, भागलपुर, बक्सर, गया, जहानाबाद, कैमूर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर व वैशाली जिलों को शामिल किया गया है।

Bihar Krishi Input Subsidy Yojana 2020

प्रत्यक्ष लाभ अंतरण कृषि विभाग, बिहार सरकार द्वारा Krishi Input Subsidy Yojana की शुरुआत की गयी है। इस Sarkari Yojana में कृषि विभाग द्वारा सम्बंधित विभागों के सहयोग से प्राकृतिक आपदाओं एवं राज्य सरकार द्वारा स्थानीय आपदाओं के अधीन निर्धारित सहायता राशि का प्रावधान है।

वर्तमान में Krishi Input Subsidy Yojana 2020 के अंतर्गत किसान को असमय वर्षा अथवा ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान पर प्रति हेक्टयेर अधिकतम 13500 रूपये की अनुदान धनराशि प्रदान की जाती है। यह अनुदान राशि भूमि की सिंचित अथवा असिंचित होने की स्थिति में निर्धारित की जाती है।

Krishi Input Subsidy Yojana में वर्षाश्रित फसल क्षेत्र के लिए 6,800 रूपये प्रति हेक्टेयर, सिंचित क्षेत्र के लिए 13,500 रूपये प्रति हेक्टेयर तथा कृषि योग्य भूमि जहाँ बालू / सिल्ट का जमाव 3 इंच से अधिक हो, उसके लिए 12,200 रु प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान दिया जाता है।

Sarkari Yojana 2020 : सरकार दे रही है फ्री में लैपटॉप, अभी आवेदन करें


Bihar Krishi Input Subsidy Yojana 2020 का अवलोकन

योजना का नाम Krishi Input Subsidy Yojana 2020
आरम्भ की गई बिहार सरकार द्वारा
लाभार्थी बिहार के किसान
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य फसलों के नुकसान पर प्रति हेक्टेयर सहायता मुहैया
लाभ किसानों को फसलों के नुकसान पर सहायता
श्रेणी बिहार सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट Click Here

Krishi Input Subsidy Yojana 2020 का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा किसानो को असमय वर्षा तथा ओलावृष्टि की स्थिति में फसलों के नुकसान ओर आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से Krishi Input Subsidy Yojana की शुरुआत की है। भारत एक कृषि प्रधान देश है यहाँ की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है।

ऐसे में असमय वर्षा तथा ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान से किसानो की आर्थिक स्थिति शोचनीय हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस Sarkari Yojana को शुरू किया गया है। इस Sarkari Yojana में बिहार सरकार किसानो को वर्षा तथा ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान पर प्रति हेक्टयेर सहायता राशि प्रदान करेगी।

Krishi Input Subsidy Yojana 2020 पात्रता मानदंड

कृषि विभाग, बिहार सरकार द्वारा Krishi Input Subsidy Yojana का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित किये गए है। यहाँ हम आपको सभी आवश्यक पात्रता मानदंडों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

  • केवल बिहार के स्थायी निवासी किसान भाई ही इस Sarkari Yojana का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।
  • Krishi Input Subsidy Yojana का लाभ ओलावृष्टि अथवा असमय वर्षा से कृषि फसल को हुए नुकसान की स्थिति में लिया जा सकता है।
  • अपनी स्वयं की कृषि भूमि के लिए ही किसान द्वारा ओलावृष्टि अथवा असमय वर्षा से नुकसान के लिए इस Sarkari Yojana का लाभ लिया जा सकता है।
  • किसान के बटाईदार होने की स्थिति में खेतीहर+स्वयं भू-धरी की स्थिति में भूमि के दस्तावेज के साथ स्व घोषणा पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

Krishi Input Subsidy Yojana 2020 आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कृषि भूमि के कागजात
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Sarkari Yojana 2020 : क्या आपकी बेटी 18 साल की है? सरकार दे रही है 55 हजार रुपये


Bihar Krishi Input Subsidy Yojana 2020 प्रमुख विशेषताएं

  • भारत में किसी राज्य द्वारा फसलों की असमय वर्षा तथा ओलावृष्टि से होने वाले नुकसान के लिए सहायता राशि प्रदान करने वाली यह पहली Sarkari Yojana है।
  • इस Sarkari Yojana में ओलावृष्टि से फसलो के नुकसान पर असिंचित क्षेत्र में फसल के लिए 6800 रुपए प्रति हेक्टेयर और सिंचित क्षेत्र के किसान को प्रति हेक्टेयर 13500 रुपए दिए जाते हैं।
  • केवल ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से ही Krishi Input Subsidy Yojana का लाभ लिया जा सकता है।
  • Krishi Input Subsidy Yojana का लाभ लेने के लिए आपके जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाना आवश्यक है। इसकी जानकारी आप अपने ब्लॉक में जाकर ले सकते हैं।
  • बिहार में कृषि योग्य भूमि जहाँ बालू / सिल्ट का जमाव 3 इंच से अधिक हो, के लिए 12,200 रु प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान दिया जायेगा।
  • Bihar Krishi Input Subsidy Yojana में प्रति हेक्टयेर न्यूनतम 1000 रूपये सहायता राशि देने का प्रावधान है।

Krishi Input Subsidy Yojana 2020 ऑनलाइन आवेदन

बिहार के सभी किसान भाई ऊपर दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा किये जाने की स्थिति में Krishi Input Subsidy Yojana के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे।

  • सबसे पहले आवेदक किसान को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण कृषि विभाग, बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ Click करें। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “ऑनलाइन आवेदन करे” सेक्शन में  कृषि इनपुट अनुदान का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको ड्राप डाउन मेन्यू में दिए गए इस लिंक पर क्लिक करना है। 
  • कृषि इनपुट अनुदान योजना 2019-20 पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा।
  • इस नए पेज पर किसानों को अपनी पंजीकरण संख्या दर्ज करनी है। अब आप दिए गए Search के विकल्प पर क्लिक कर दे।
  • अब अगले चरण में आपको कुछ दिशा-निर्देश दिए जायेंगे जिन्हे पढ़कर आप आगे बढे विकल्प पर क्लिक कर दे। नए पेज पर आपको आवेदन दिखाई देगा।
  • आपको कृषि इनपुट अनुदान योजना (DBT Bihar) आवेदन फॉर्म में सभी पूछी गयी जानकारियां जैसे:- नाम, आयु, पता, आधार संख्या, पंचायत, किसान की श्रेणी, डीओबी, पिता का नाम, आदि दर्ज करनी होंगी।
  • इस भाग में किसान को अपनी कृषि भूमि से सम्बन्धित जानकारी दर्ज करनी है। यहा किसान को भूमि के क्षेत्रफल, किसान का प्रकार, और फसल के नुकसान का विवरण दर्ज करना है।
  • इसके बाद किसान को खेती योग्य भूमि से सम्बंधित सभी पूछी गयी जानकारी दर्ज करके घोषणा भाग को भरना है।
  • अगले चरण में आपको Send OTP विकल्प पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जायेगा।
  • आपको आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को निर्धारित स्थान पर दर्ज करके सभी दर्ज जानकारी तथा अपलोड किये गए दस्तावेजों की जाँच कर लेनी है।

इसके बाद आपको अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन जमा करना होगा ।और फिर आपको पंजीकरण संख्या मिल जाएगी इस संख्या को आपको सुरक्षित रखना होगा ।


NOTE : यहां दी गई जानकारी एक सामान्य अनुमान और धारणा ओ के आधारित हे किसी भी जानाकरी कोई निष्कर्ष पर कृपया ना पोहचे। जानकारी के अनुरूप Expert की सलाह जरूर ले. धन्यवाद

Post a Comment

Previous Post Next Post
Job WhatsApp Group!