Bigg Boss में आवाज देनेवाले शख्स के बारे में जानिए



टेलीविजन के सबसे बड़े रियल्टी शो बिग बॉस के सीजन 13 को लेकर अब खबरें आने शुरू हो गई हैं। फैंस पूरे साल इस शो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर साल इस शो में नए कंटेस्टेंट आते हैं और इसके चलते पूरे शो में कई बड़े बदलाव किए जाते हैं। इस दौरान जो एक चीज कभी नहीं बदलती वो है बिग बॉस की आवाज।

बिग बॉस की आवाज सुनकर सनकर सभी घरवाले वाले अलर्ट मोड में आ जाते हैं। ये आवाज कभी आदेश देती और कभी शो के प्रतियोगियों को फटकार लगाती है। यहां तक की शो के होस्ट सलमान खान भी इस आवाज के हुक्म को माना करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आवाज किसकी है?


इस आवाज के पीछे जो शख्स का नाम है उसका नाम है विजय विक्रम सिंह। विजय पिछले नौ सालों से 'बिग बॉस' के साथ नैरेटर के तौर पर जुडे हुए हैं। विजय उत्तर प्रदेश के जिले कानपुर के रहने वाले हैं। एमबीए की पढ़ाई कर चुके है विजय का इंडस्ट्री से कोई लिंक नहीं था। उन्हें गाने का शौक था लेकिन सिंगिंग नहीं आती थी।

Jio का नया प्लान सिर्फ 251 रूपए में 2 GB डाटा हररोज

विजय मुश्किल के उस दौर से निकले हैं जब वो मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे। विजय 20 साल की उम्र में डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। 26 साल तक आते-आते उन्हें अल्कोहलिजम ने जकड़ लिया था और इसके चलते उनकी जान पर आफत बन गई थी।

साल 2009 में विजय को पहली बार वॉइसओवर आर्टिस्ट के तौर पर काम मिला और यहीं से उनकी नई जिदंगी की शुरुआत हुई। विजय अब तक 250 रिएलिटी शोज और 100 से ज्यादा टीवी कॉमर्शियल्स में अपनी आवाज दे चुके हैं। और ऐसा करते-करते उन्हें 'बिग बॉस' में नैरेटर का ऑफर मिला था और इसी ने उनकी जिंदगी बदल दी।

Reporter17

Daily Breaking News



NOTE : यहां दी गई जानकारी एक सामान्य अनुमान और धारणा ओ के आधारित हे किसी भी जानाकरी कोई निष्कर्ष पर कृपया ना पोहचे। जानकारी के अनुरूप Expert की सलाह जरूर ले. धन्यवाद

Post a Comment

Previous Post Next Post